ancient indian history

जीवन का जंग

“जीवन का जंग”
Lyrics by Cdr Alok Mohan,
Copyright (©) Cdr Alok Mohan
हर खतरे से जूझो, हर चुनौती को जानो ,
सपनों के जंगल में, सूअरों को पहचानो।
यह  दुनिया  है जंगल  बड़ा,
हर मोड़ एक नया खतरा खड़ा ।
पेड़ों की छांव में, सपने हैं बिखरे,
जो हैं मजबूत यहां , वही हैं निखरे
जो रहें  मजबूत यहां, वही हैं जीते,
कमज़ोर दिल वाले डर का जहर पीते
चोटियों की ऊँचाई पर चाहत है टिके।
होश और होशियारी ही यहां हमेशा बिके
शारीरिक ताकत और मन की शांति,
शारीरिक ताकत और मन की शांति,
मुश्किल में नई ऊँचाइयों को हैँ आंकती
हर कदम पर संघर्ष है,
सपनों की राह में कांटे हैं छुपे,
जीवन की कहानी,
बनती है सिर्फ बिना रुके।
कभी न थकना, चलना है आगे,
बढ़ते जाना ही  सपनों को साजे।
हिम्मत से जियो…… हर पल मुस्कराओ,
जंगल के इस सफर को, सफल बनाओ ।

हर खतरे से जूझो, हर चुनौती को जानो ,
सपनों के जंगल में, सूअरों को पहचानो।
चलो खुद को तैयार करें,
जंगल में रह कर सूअरों की तकदीर लिखें
मन और शरीर का संगम बना कर ,
दुनिया के जंगल में, रहना सीखें
हर हार में छिपा है, सफलता का राज़,
जो गिरकर उठता है, वो बनता है ताज।
जंगल के इस सफर में, विश्वास न छोड़ो,
हर कदम हर कदम पर सीखो, हर पल को जी लो।

हर सुबह की किरण में, नई उम्मीद है,
जो भी झुकेगा, वो ही बिखर जाएगा।
सपनों की फसल को, उगाना है हमें,
हाथों की मेहनत से, भविष्य सजाना है हमें।

हर खतरे से जूझो, हर चुनौती को जानो ,
सपनों के जंगल में, सूअरों को पहचानो।

तो चलो मिलकर, एक नई राह बनाएं,
इस जंगल में, हम सब मिलकर मुस्कुराएं।
शारीरिक और मानसिक शक्ति का हो संगम,
इस दुनिया के जंगल में, सब मिलकर बने हम।
Kindly visit
https://ancientindia.co.in/product/tears-in-the-twilight/
https://www.ancientempires.in/?source=pwa

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top